जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटकर 82.18 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से शुक्रवार को रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.18 रुपये पर बंद हुआ।

मुंबई, 12 मई विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से शुक्रवार को रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.18 रुपये पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि हालांकि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और विदेशी कोषों के प्रवाह बढ़ने से रुपये की गिरावट कुछ रोक लगी। बाजार निवेशकों ने कहा कि मुद्रस्फीति के आंकड़े आज जारी होने के पहले निवेशकों ने सतर्क का रुख अपनाया।

इस बीच, डॉलर इंडेक्स 0.07 प्रतिशत घटकर 101.90 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत फिसलकर 74.93 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 123.38 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 62,027.90 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 1,014.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें