जरुरी जानकारी | रुपया 22 पैसे की गिरावट के साथ 82.59 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 82.59 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशों में डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख से रुपये में गिरावट आई।
मुंबई, 18 मई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 82.59 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशों में डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख से रुपये में गिरावट आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.36 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 82.59 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.35 के उच्चस्तर तक गया और 82.66 के निचले स्तर तक आया।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत बढ़कर 103.10 हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 128.90 अंक की गिरावट के साथ 61,431.74 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.66 प्रतिशत बढ़कर 76.45 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा कि रुपये में गिरावट आई क्योंकि अमेरिकी डॉलर ऋण सीमा संबंधी वार्ता की उम्मीदों के बीच सात सप्ताह के उच्चस्तर पर पहुंच गया।
कच्चे तेल की कीमतों में कल रात की तेजी के कारण भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 149.33 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2023 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

