जरुरी जानकारी | रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 74.99 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी के बावजूद कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की हानि के साथ 74.99 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, आठ अक्टूबर घरेलू शेयर बाजार में शानदार तेजी के बावजूद कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की हानि के साथ 74.99 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.91 के उच्च स्तर और 75.16 रुपये के निम्न स्तर के दायरे में रहा और अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले यह 20 पैसे की गिरावट के साथ 74.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बृहस्पतिवार को रुपया 74.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 94.15 रह गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का दाम 0.76 प्रतिशत बढ़कर 82.57 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

