जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 73.66 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के चलते रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे टूटकर 73.66 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबई, 17 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के चलते रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे टूटकर 73.66 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा 73.70 के स्तर पर कमजोर रुख के साथ खुली और अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.66 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadline: केवल 13 दिन बाकी, जुर्माने से बचने के लिए 30 सितंबर से पहले ऐसे पूरा करें आयकर रिटर्न का काम.

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने डॉलर के मुकाबले 73.64 के ऊपरी स्तर और 73.78 के निचले स्तर को देखा।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 73.52 पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | RBI’s New Rules for Debit and Credit Cards: RBI ने बदले डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियम, 30 सितंबर से होंगे लागू.

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत गिरकर 93.15 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने हुए हैं और उन्होंने बुधवार को सकल आधार पर 264.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत गिरकर 42.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\