जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.49 रुपये प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 20 अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
हालांकि, पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख से स्थानीय मुद्रा की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.36 रुपये पर खुला तथा उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 73.49 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
सोमवार को रुपया 73.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 73.29 और नीचे में 73.53 प्रति डॉलर तक गया।
छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में घट-बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.37 रह गया।
इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.42 प्रतिशत घटकर 42.44 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)