एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में तीन सत्रों से जारी तेजी थमी, 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.59 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में पिछले तीन सत्रों से जारी तेजी पर विराम लग गया। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.59 (अस्थायी) पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | रुपये में तीन सत्रों से जारी तेजी थमी, 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.59 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 14 जुलाई रुपये में पिछले तीन सत्रों से जारी तेजी पर विराम लग गया। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.59 (अस्थायी) पर बंद हुई।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.57 पर खुला। कारोबार के दौरान यह लुढ़कता हुआ अंत में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया प्रति डॉलर 74.49 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 92.70 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 134.32 अंक की तेजी के साथ 52,904.05 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.75 प्रतिशत घटकर 75.92 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 113.83 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).