जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एक पैसे की मामूली तेजी के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में मिला-जुला रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच इसमें मामूली बढ़त रही।

मुंबई, पांच जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एक पैसे की मामूली तेजी के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में मिला-जुला रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच इसमें मामूली बढ़त रही।

रुपया 83.48 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और सत्र के दौरान 83.45 के ऊपरी स्तर तथा 83.50 के निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की तेजी के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया एक पैसे घटकर 83.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत 87 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बढ़ने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और तेजी पर रोक लगी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत गिरकर 87.26 डॉलर प्रति बैरल रहा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.95 रहा।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि अमेरिकी डॉलर और एफआईआई प्रवाह में कमजोर रुख कारण रुपया थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, घरेलू बाजारों में सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से तेज उछाल पर लगाम लग सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में गैर-कृषि रोजगार के आंकड़ों से पहले कारोबारी सतर्क रह सकते हैं। इसमें धीमी गति से वृद्धि होने की संभावना है। डॉलर-रुपया हाजिर कीमत 83.20 रुपये से 83.80 रुपये के बीच रहने की संभावना है।’’

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 53.07 अंक घटकर 79,996.60 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 21.70 अंक की बढ़त के साथ 24,323.85 अंक बंद हुए।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,241.33 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी