जरुरी जानकारी | रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.20 पर सपाट बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर की मांग बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने शुरुआती लाभ को गंवाते हुए 83.20 (अस्थायी) के भाव पर सपाट बंद हुआ।
मुंबई, 29 दिसंबर डॉलर की मांग बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने शुरुआती लाभ को गंवाते हुए 83.20 (अस्थायी) के भाव पर सपाट बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.14 प्रति डॉलर पर खुला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.10 से 83.22 के दायरे में कारोबार करने के बाद 83.20 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। यह पिछले सत्र के बंद भाव के बराबर है।
रुपया में डॉलर के मुकाबले बृहस्पतिवार को 14 पैसे का उछाल आया था।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.36 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 170.12 अंक गिरकर 72,240.26 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,358.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2023 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

