जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 85.57 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मजबूत विदेशी पूंजी प्रवाह के साथ अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले नौ पैसे की तेजी के साथ 85.57 पर बंद हुआ।

मुंबई, 10 जून मजबूत विदेशी पूंजी प्रवाह के साथ अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले नौ पैसे की तेजी के साथ 85.57 पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से रुपये की तेजी पर अंकुश लगा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 2,301.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.62 पर खुला और 85.51 के दिन के उच्चतम स्तर और 85.68 का निम्नतम स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले 85.57 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से नौ पैसे की तेजी है।

सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 85.66 पर बंद हुआ था।

कोटक सिक्योरिटीज के मुद्रा एवं जिंस मामलों के प्रमुख अनिंद्य बनर्जी ने कहा, ‘‘डॉलर-रुपया हाजिर कीमत 85.00 से 86.00 की सीमित सीमा में रहने का अनुमान है। बाजार प्रतिभागी निर्णायक बाजार संकेतकों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में कमी के बाद मुद्रा बाजार में संतोषजनक नकदी की स्थिति के कारण भारत और अमेरिका के बीच ब्याज दर अंतर कम होने से अग्रिम प्रीमियम में नरमी आई है। इसने निर्यातकों के लिए ‘अग्रिम हेजिंग’ को कम आकर्षक बना दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि रिजर्व बैंक अत्यधिक अस्थिरता को रोकने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में सक्रिय रहेगा। घरेलू मोर्चे पर, भारत के अपेक्षाकृत स्थिर वृहद आर्थिक बुनियाद रुपये को मजबूती प्रदान करते रहेंगे।’’

घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 53.49 अंक टूटकर 82,391.72 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 25,104.25 पर बंद हुआ।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 99.09 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.18 प्रतिशत बढ़कर 67.16 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG W vs SL W, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Edgbaston Pitch Report: एजबेस्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज दिखाएंगे दम? महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

ENG W vs SL W, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Preview: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में भिड़ेंगी इंग्लैंड और श्रीलंका, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

IND vs AFG 1st ODI Match Likely XI: प्रिंस यादव को मिल सकता है डेब्यू का मौका, कोहली-हार्दिक के बिना ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

ENG W vs SL W, ICC T20 World Cup 2026 1st Match Birmingham Weather Update: बर्मिंघम में बादल बनेंगे बाधा या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल