जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे टूटकर 73.90 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर में मजबूती के रुख से सोमवार को रुपया 10 पैसे टूटकर 73.90 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, सात दिसंबर विदेशी बाजारों में डॉलर में मजबूती के रुख से सोमवार को रुपया 10 पैसे टूटकर 73.90 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में काफी उतार-चढ़ाव का रुख रहा। रुपया 73.79 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 73.70 के दिन के उच्चस्तर तक गया। इसने 73.96 का निचला स्तर भी छुआ।

यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.

अंत में रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 73.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.13 पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | Agra Metro Construction: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ.

ब्रेक्जिट और अमेरिकी-चीन व्यापार संबंधों को लेकर नयी चिंता से पिछले सप्ताह डॉलर ढाई साल के निचले स्तर पर पहुंच गया था। सोमवार को डॉलर में मजबूती रही।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\