जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया लगभग अपरिवर्तित रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी को देखते हुए अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया महज एक पैसे के सुधार के साथ 74.24 (अस्थायी) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

मुंबई, 13 अगस्त घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी को देखते हुए अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया महज एक पैसे के सुधार के साथ 74.24 (अस्थायी) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने तथा कच्चे तेल की कीमत में नरमी से भी रुपये की धारणा में सुधार आया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.27 पर कमजोर खुला तथा अधिकांश समय तक दबाव में रहा। हालांकि, सत्र के आखिरी दौर में रुपया गिरावट से काफी कुछ उबर गया। कारोबार के दौरान रुपया 74.24 के दिन के उच्च स्तर और 74.32 के निम्नतम स्तर को छूने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले महज एक पैसे के सुधार के साथ 74.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया 74.25 पर बंद हुआ था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर सूचकांक शुक्रवार को 593.31 अंक की तेजी के साथ पहली बार 55,000 अंक के स्तर से ऊपर 55,437.29 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.91 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.13 प्रतिशत घटकर 71.22 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस