देश की खबरें | रूडी ने मारन को साथ लेकर भरी ''यादगार उड़ान''

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली से चेन्नई जा रहे द्रमुक सांसद दयानिधि मारन उस समय हैरान गए जब उन्हें पता चला कि विमान के पायलट कोई और नहीं बल्कि उनके साथी सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं।

चेन्नई, 14 जुलाई दिल्ली से चेन्नई जा रहे द्रमुक सांसद दयानिधि मारन उस समय हैरान गए जब उन्हें पता चला कि विमान के पायलट कोई और नहीं बल्कि उनके साथी सांसद राजीव प्रताप रूडी हैं।

मारन ने इस अनुभव को ट्विटर पर साझा किया।

उन्होंने लिखा, ''मैं संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली से चेन्नई जाने के लिए इंडिगो के विमान में सवार हुआ। मैं पहली कतार में शामिल था और चालक दल ने ऐलान किया कि सवार होने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तभी पायलट की वर्दी में एक शख्स ने पूछा- तो आप भी इस फ्लाइट में सफर कर रहे हैं।''

मारन ने लिखा, ''मैं उस शख्स को पहचान नहीं पाया, क्योंकि उन्होंने मास्क पहन रखा था लेकिन आवाज सुनी-सुनी सी थी।''

उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने अपना सिर हिलाया लेकिन पहचान नहीं पाया कि ये कौन हैं। उन्होंने मुझे देखा और उनकी आंखें मास्क के पीछे से मुस्कराहट का आभास दे रही थीं। तब उन्होंने कहा- तो आप मुझे नहीं पहचानते! मुझे तब पता चला कि यह कोई और नहीं बल्कि मेरे साथी, वरिष्ठ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी थे, जो मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त हैं।'

मारन ने बताया है कि कैसे महज 2 घंटे पहले दोनों प्राक्कलन समिति की बैठक में चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने लिखा, ''सिर्फ 2 घंटे पहले वह और मैं प्राक्कलन समिति की गहन चर्चा में शामिल थे और अब मुझे उन्हें एक सांसद से कैप्टन की भूमिका में देखकर अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था।''

मारन ने लिखा है कि उनके लिए यह एक सुखद आश्चर्य था।

दरअसल, राजीव प्रताप रूडी बिहार की छपरा सीट से भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं। वह नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं और कमर्शियल पायलट भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू