देश की खबरें | अपह्रत किशोर का शव मिलने पर बवाल, हमले में थानेदार और सिपाही घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के पेपल गांव में एक किशोर का क्षत विक्षत शव मिलने के बाद मृतक के परिजनो एवं ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया तथा वजीरगंज के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, जिसमें एसएचओ समेत कई सिपाही घायल हो गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बदायूं, छह अगस्त उत्तर प्रदेश के बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के पेपल गांव में एक किशोर का क्षत विक्षत शव मिलने के बाद मृतक के परिजनो एवं ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया तथा वजीरगंज के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, जिसमें एसएचओ समेत कई सिपाही घायल हो गये । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधिकरी ने बताया कि इस हमले में थाना वजीरगंज के एसएचओ और एक सिपाही का सिर फट गया और कई अन्य सिपाही घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा कई थानों की फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार थाना वजीरगंज क्षेत्र के पेपल गांव के रहने वाले जयपाल सिंह का बेटा सुखबीर (17) 24 जुलाई को अचानक लापता हो गया था।

उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन तलाश करने के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने 27 जुलाई को वजीरगंज थाने में सुखबीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके दो दिन बाद ही सुखबीर के भाई सुनील कुमार ने गांव बरखेड़ा निवासी कोमल राम, उसकी पत्नी सुखदेवी, रामपाल और कल्लू के खिलाफ सुखबीर के अपहरण की आशंका जताई और पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

उन्होंने शनिवार को सुबह 10 बजे सुखवीर की लाश पास के खेत में सड़ी गली अवस्था में कंकाल के रूप में मिली। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष महेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से घबराई पुलिस ने बचने को वहां से भागने का प्रयास किया किंतु भीड़ ने थानाध्यक्ष महेश सिंह व आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह को घेर कर कथित तौर पर बुरी तरह से पीट दिया।

अधिकारी ने बताया कि हमले में थानाध्यक्ष महेश सिंह का सिर फट गया बाकी कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

वर्मा ने बताया कि सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें