देश की खबरें | जैन मुनि हत्याकांड के मुद्दे पर कर्नाटक विधानसभा में हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार द्वारा बेलगावी जिले में एक जैन मुनि की हत्या की सीबीआई जांच से इनकार करने के बाद विपक्षी दल भाजपा ने मंगलवार को सिद्धरमैया सरकार पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक विधानसभा में अध्यक्ष के आसन के सामने आकर हंगामा किया।

बेंगलुरु, 11 जुलाई कर्नाटक सरकार द्वारा बेलगावी जिले में एक जैन मुनि की हत्या की सीबीआई जांच से इनकार करने के बाद विपक्षी दल भाजपा ने मंगलवार को सिद्धरमैया सरकार पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कर्नाटक विधानसभा में अध्यक्ष के आसन के सामने आकर हंगामा किया।

भाजपा के विरोध के कारण दिन के दूसरे भाग में सदन की कार्यवाही बाधित हुई, जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादेर को सदन को पहले कुछ मिनटों के लिए और फिर शेष दिन के लिए स्थगित करना पड़ा।

यह आरोप लगाते हुए कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से राज्य में हत्या के मामले बढ़ रहे हैं, भाजपा ने मैसूर जिले में ‘युवा ब्रिगेड’ के एक सदस्य की हत्या का मामला भी उठाया और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के बारे में सरकार से सवाल किया।

भाजपा विधायकों ने राज्य से निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

जैन मुनि हत्या मामले में भाजपा की सीबीआई जांच की मांग को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि सरकार ने सभी मामलों को गंभीरता से लिया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामलों की कुशलतापूर्वक जांच कर रही है और सच्चाई सामने लाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

सत्ता पक्ष द्वारा मांग पर ध्यान नहीं दिए जाने पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आरोप लगाया कि सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है।

उन्होंने कहा, ‘हमें इस सरकार और उसके कार्यों पर कोई भरोसा नहीं है, इसलिए हम विरोध प्रदर्शन करेंगे।’’

इसके बाद भाजपा विधायक आसन के समक्ष आ गए।

बेलगावी के चिक्कोडी तालुक के हिरेकोडी गांव में नंद पर्वत आश्रम के जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज की पिछले हफ्ते कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। उनके शव को रायबाग तालुक के खटकभावी गांव में एक बोरवेल में फेंक दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू