जरुरी जानकारी | केरल में रबर उत्पादक अन्य गतिविधियों की ओर रुख कर रहे: निवर्तमान बोर्ड प्रमुख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केरल में रबर उत्पादक राज्य में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास के कारण आमदनी के दूसरे साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। रबर बोर्ड के निवर्तमान चेयरमैन सवार धनानिया ने शनिवार को यह बात कही।
कोट्टयम, 22 जून केरल में रबर उत्पादक राज्य में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास के कारण आमदनी के दूसरे साधनों की ओर रुख कर रहे हैं। रबर बोर्ड के निवर्तमान चेयरमैन सवार धनानिया ने शनिवार को यह बात कही।
धनानिया ने आज चेयरमैन के रूप में अपना पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने पर मीडिया से मुलाकात की।
धनानिया ने संवाददाताओं से कहा कि यदि किसान रबर उत्पादन से जुड़े रहेंगे तो एक दशक के भीतर देश अपनी मांग से अधिक रबर का उत्पादन करेगा।
उन्होंने कहा, “केरल में रबर की खेती 75 साल पहले शुरू हुई थी, और तीन पीढ़ियों से इसकी खेती की जा रही है, इसलिए इसमें अपार संभावनाएं हैं। हालांकि, बुनियादी ढांचे के अधिक विकास के कारण, राज्य के उत्पादक बेहतर कमाई के अवसरों के लिए अन्य गतिविधियों की ओर रुख कर रहे हैं।”
धनानिया ने केरल के रबर उत्पादकों से अनुरोध किया कि वे सीमित पैमाने पर ही सही, इसकी खेती जारी रखें।
उन्होंने कहा, “वे (रबर उत्पादक) इस क्षेत्र के विशेषज्ञ और अग्रणी हैं, और उनका निरंतर सहयोग देश के लिए महत्वपूर्ण है। अगर वे रबर की खेती जारी रखते हैं, तो मुझे पूरा विश्वास है कि एक दशक के भीतर देश अपनी मांग से ज्यादा रबर का उत्पादन करेगा।”
उन्होंने रबर किसानों से रबर बोर्ड और केंद्र सरकार पर भरोसा रखने का भी आग्रह किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)