देश की खबरें | आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने धर्मशाला में दलाई लामा से मुलाकात की

धर्मशाला, 20 दिसंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को यहां तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।

मैकलोडगंज स्थित दलाई लामा के आवास पर हुई बैठक एक घंटे तक चली।

दलाई लामा ने 15 दिसंबर से जनता से मिलना शुरू कर दिया है। जनता के साथ उनकी बातचीत 2020 में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद रोक दी गई थी।

निर्वासित तिब्बती सरकार के अध्यक्ष पेन्पा सेरिंग, उनके मंत्रिमंडल और निर्वासित तिब्बती संसद के अध्यक्ष सोनम टेम्पेल ने भी आरएसएस प्रमुख से मुलाकात की।

दलाई लामा के साथ भागवत की मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर, सेरिंग ने कहा, "मैं बैठक में नहीं था, लेकिन मुझे यकीन है कि उन्होंने मानवता के व्यापक हित से संबंधित मुद्दों पर बात की होगी।"

भागवत हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और धर्मशाला के पांच दिवसीय दौरे पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)