जरुरी जानकारी | आर.एस. ढिल्लन होंगे पीएफसी के नये सीएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने रविंद्र सिंह ढिल्लन को चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त करने की शुक्रवार को घोषणा की। उनकी नियुक्ति एक जून से प्रभावी होगी। वह राजीव शर्मा की जगह लेंगे जिनका सेवाकाल इस माह समाप्त हो रहा है।

नयी दिल्ली, 29 मई सरकारी कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने रविंद्र सिंह ढिल्लन को चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त करने की शुक्रवार को घोषणा की। उनकी नियुक्ति एक जून से प्रभावी होगी। वह राजीव शर्मा की जगह लेंगे जिनका सेवाकाल इस माह समाप्त हो रहा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने शुक्रवार को सीएमडी नियुक्त किए जाने का अनुमोदान किया। इससे पहले 7 अप्रैल, 2020 को जारी बिजली मंत्रालय ने ढिल्लन को कंपनी का सीएमडी नियुक्त किए एक आदेश जारी किया था।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

ढिल्लन 31 मई, 2023 तक या अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे।

कंपनी के मुताबिक, मौजूदा सीएमडी राजीव शर्मा 31 मई 2020 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

ढिल्लन अभी पीएफसी में निदेशक (परियोजना) हैं और उन्हें बिजली क्षेत्र में 35 वर्ष से अधिक के कार्य का अनुभव है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। पीएफसी में शामिल होने से पहले वह भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के साथ काम कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\