जरुरी जानकारी | स्टार्टअप सीड फंड योजना में इंक्यूबेटर को 611 करोड़ रुपये आवंटित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने स्टार्टअप के प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई सीड फंड यानी शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराने योजना के तहत इंक्यूबेटर को 611 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जिनमें से 61 करोड़ रुपये अब तक स्टार्टअप को दिए जा चुके हैं।

नयी दिल्ली, दो मई सरकार ने स्टार्टअप के प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई सीड फंड यानी शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराने योजना के तहत इंक्यूबेटर को 611 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जिनमें से 61 करोड़ रुपये अब तक स्टार्टअप को दिए जा चुके हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इंक्यूबेटर (नए स्टार्टअप को शुरुआती समर्थन देने वाले संस्थान) के माध्यम से पात्र पाए जाने वाले नवाचारी स्टार्टअप को इस कोष से आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) में संयुक्त सचिव मनमीत नंदा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि योजना शुरू होने के दो साल के भीतर यह नवोन्मेष को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो रही है।

सरकार ने अप्रैल, 2021 में 945 करोड़ रुपये के आवंटन से ‘स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना’ शुरू की थी। इस राशि को वित्त वर्ष 2024-25 तक आवंटित किया जाना है।

नंदा ने कहा कि अभी तक 165 इंक्यूबेटर को इस योजना के तहत चुना जा चुका है और उनके लिए सरकार 611 करोड़ रुपये मंजूर कर चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक इस योजना से 1,000 से अधिक स्टार्टअप लाभ उठा चुके हैं।’’

उन्होंने कहा कि विभाग योजना के तहत 945 करोड़ रुपये की समूची राशि का इस्तेमाल करने में सफल रहेगा और जरूरत होने पर अलग से राशि की भी मांग रखी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड