ताजा खबरें | अक्टूबर-जनवरी के बीच अमेरिकी डॉलर की तुलना में रूपये में 3.3 प्रतिशत की गिरावट : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने मंगलवार को कहा कि अक्टूबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रूपये में 3.3 प्रतिशत की गिरावट आयी है किंतु यह गिरावट कुछ एशियाई मुद्राओं की तुलना में कम है।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी सरकार ने मंगलवार को कहा कि अक्टूबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच अमेरिकी डॉलर की तुलना में भारतीय रूपये में 3.3 प्रतिशत की गिरावट आयी है किंतु यह गिरावट कुछ एशियाई मुद्राओं की तुलना में कम है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैलेंडर वर्ष 2024 के प्रारंभ से ही अन्य एशियाई मुद्राओं के साथ-साथ भारतीय रूपया भी अमेरिकी डॉलर की तुलना में गिर रहा था। उन्होंने कहा कि यह गिरावट अनिश्चितताओं और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बीच हुई।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक एक जनवरी 2024 से 30 जनवरी 2025 के बीच सभी एशियाई मुद्राओं के मुकाबले सात प्रतिशत चढ़ा।

उन्होंने कहा कि इस अवधि में भारतीय मुद्रा में 3.3 प्रतिशत की गिरावट आयी। उन्होंने कहा कि इसी दौरान दक्षिण कोरिया की मुद्रा वोन और इंडोनेशिया की मुद्रा रूपये में क्रमश: 8.1 प्रतिशत और 6.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।

चौधरी ने कहा कि इस अवधि के दौरान, सभी जी-10 देशों की मुद्राओं में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। उन्होंने कहा कि इस अवधि में यूरो में 6.7 प्रतिशत तथा ब्रिटिश पौंड में 7.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।

उन्होंने कहा कि रूपये के ऊपर अमेरिका एवं भारत के बीच ब्याज दरों में घटते अंतर के कारण भी दबाव बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू