ताजा खबरें | ‘परीक्षा पे चर्चा’ के पांच संस्करणों पर 28 करोड़ रुपये खर्च हुए: सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ किए जाने वाले संवाद के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के पहले पांच संस्करणों पर 28 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं।
नयी दिल्ली, छह फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ किए जाने वाले संवाद के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के पहले पांच संस्करणों पर 28 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं।
शिक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।
इस कार्यक्रम का छठा संस्करण गत 27 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ था।
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 2018 में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम पर 3.67 करोड़ रुपये, 2019 में 4.93 करोड़ रुपये, 2020 में 5.69 करोड़ रुपये, 2021 में 6 करोड़ रुपये और 2022 में 8.61 करोड़ रुपये खर्च हुए।
मंत्री के जवाब में इस साल के आयोजन पर खर्च का ब्योरा नहीं है।
इस कार्यक्रम का पहला संस्करण 16 फरवरी, 2018 को को आयोजित हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)