देश की खबरें | आरपीआई नेता के दिल्ली स्थित फार्म हाउस में गोलीबारी, सुरक्षाकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के एक नेता के दिल्ली स्थित फार्महाउस में हुई गोलीबारी में वहां तैनात एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक रविवार को हुयी इस घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी की।

जियो

नयी दिल्ली, 31 मई रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के एक नेता के दिल्ली स्थित फार्महाउस में हुई गोलीबारी में वहां तैनात एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक रविवार को हुयी इस घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलीबारी की।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) ए कॉन ने बताया कि 50 वर्षीय हरिनाथ के पैर में गोली लगी है और उसे बालाजी एक्शन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा कर्फ्यू.

उन्होंने बताया कि आरपीआई के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद शकील सैफी के फार्म हाउस पर यह घटना हुयी। यह फार्महाउस बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके में स्थित है।

उल्लेखनीय है कि आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले हैं और वह अभी केंद्र में सामाजिक न्याय राज्यमंत्री हैं।

यह भी पढ़े | RGPV Engineering Exams 2020: 23 जून से होने वाले एग्जाम के लिए छात्र मध्य प्रदेश के भीतर खुद कर सकते हैं निर्धारित परीक्षा केंद्र का चयन.

पुलिस ने बताया कि सैफी फार्म हाउस में परिवार के साथ रहते हैं।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद एक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फार्महाउस के द्वार पर जमीन पर खून के निशान मिले।

पुलिस के बयान के मुताबिक नाथ ने बताया कि एक व्यक्ति फार्म हाउस में दाखिल हुआ और उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। नाथ के मुताबिक उस व्यक्ति ने चार-पांच गोलियां चलाई।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहित की धारा-307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र कानून की विभिन्न धाराओं के तहत निहाल विहार थाने में मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस हमलावर की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी