MI vs RR IPL 2024: मुंबई इंडियन्स ने नौ विकेट पर जोड़े मात्र 125 रन, राजस्थान रॉयल्स ने की खुबसूरत गेंदबाजी

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की उम्दा गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट पर 125 रन के स्कोर पर रोक दिया

Rohit Sharma, Trent Boult (Photo: Rajasthan Royals)

मुंबई, एक अप्रैल लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की उम्दा गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट पर 125 रन के स्कोर पर रोक दिया. चहल ने 11 जबकि बोल्ट ने 22 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने भी 32 रन देकर दो विकेट हासिल किए. कप्तान हार्दिक पंड्या (34) और तिलक वर्मा (32) को छोड़कर मुंबई का कोई बल्लेबाज क्रीज पर पर्याप्त समय नहीं बिता पाया. इन दोनों के अलावा टिम डेविड (17) और सलामी बल्लेबाज इशान किशन (16) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए. यह भी पढ़ें: MI के खिलाफ IPL 2024 मैच में रविचंद्रन अश्विन ने किया खास कारनामा, इंडियन प्रीमियर लीग में 200 मैच खेलने वाले बने 10वें खिलाड़ी

रॉयल्स के गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगता है कि मुंबई के आउट होने वाले शुरुआती तीन बल्लेबाज पहली गेंद पर पवेलियन लौटे जबकि अंतिम चार ओवर में टीम 14 रन ही बना सकी. रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और उनके गेंदबाजों विशेषकर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इस फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

बोल्ट ने पहले ओवर की अंतिम दो गेंद पर रोहित शर्मा (00) और नमन धीर (00) को पवेलियन भेजा. रोहित ने विकेटकीपर सैमसन को कैच थमाया जबकि नमन अंदर आती गेंद पर पगबाधा हुए.

सलामी बल्लेबाज इशान किशन (16) ने नांद्रे बर्गर का स्वागत छक्के और चौके के साथ किया.

मुंबई को पहले ओवर के बाद ही नमन की जगह डेवाल्ड ब्रेविस (00) को इंपेक्ट प्लेयर के रूप में उतारना पड़ा लेकिन वह बोल्ट की पहली ही गेंद पर बर्गर को कैच दे बैठे.

इशान ने बर्गर पर चौका जड़ा लेकिन इस तेज गेंदबाज की अगली गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे जिससे स्कोर चार विकेट पर 20 रन हो गया. तिलक वर्मा ने आते ही बोल्ट पर छक्का जड़ा लेकिन एक बार फिर दर्शकों की हूटिंग का सामना करने वाले कप्तान हार्दिक पंड्या ने बर्गर पर तीन चौके मारे. पंड्या को वार्म और टॉस के दौरान भी हूटिंग का सामना करना पड़ा था.

मुंबई ने पावर प्ले में चार विकेट पर 46 रन बनाए. वर्मा ने आवेश खान पर अपना दूसरा छक्का मारा जबकि पंड्या ने इस तेज गेंदबाज के अलावा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर चौके मारे. हार्दिक हालांकि चहल पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लांग ऑन पर कैच थमा बैठे। उन्होंने 21 गेंद में छह चौकों की मदद से 34 रन बनाए.

आवेश ने पीयूष चावला (03) को आउट किया जबकि वर्मा भी चहल की गेंद पर अश्विन को कैच दे बैठे जिससे मुंबई का स्कोर सात विकेट पर 95 रन हो गया. मुंबई के रनों का शतक 15वें ओवर में पूरा हुआ. गेराल्ड कोएट्जी (04) भी चहल की गेंद पर शिमरोन हेटमायर को कैच दे बैठे जबकि टिम डेविड बर्गर पर दूसरा शिकार बने.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

RCB vs SRH, IPL 2026 Match Stats And Preview: पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू