देश की खबरें | रॉयल्स ने मुंबई को 172 रन का लक्ष्य दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चार विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चार विकेट पर 171 रन ही बना सकी।

रॉयल्स की ओर से कप्तान संजू सैमसन (42), जोस बटलर (41), शिवम दुबे (35) और यशस्वी जायसवाल (32) ने उपयोगी पारियां खेली जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

मुंबई की ओर से राहुल चाहर (33 रन पर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन देकर एक विकेट चटकाया। अंतिम चार ओवर में रॉयल्स की टीम सिर्फ 31 रन ही बना सकी।

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बटलर ने ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर चौके से खाता खोला और फिर बुमराह पर भी चौका जड़ा।

बटलर पांचवें ओवर में 12 रन के निजी स्कोर पर जयंत यादव की गेंद पर भाग्यशाली रहे जब प्वाइंट पर चाहर उनका कैच लपकने में नाकाम रहे। बटलर ने इस आफ स्पिनर की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा।

जायसवाल ने अगले ओवर में नाथन कोल्टर नाइल का स्वागत लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ किया जिससे टीम पावर प्ले में बिना विकेट खोए 47 रन बनाने में सफल रही।

बटलर ने चाहर का स्वागत छक्के के साथ किया लेकिन इस लेग स्पिनर ने अगली गेंद पर उन्हें क्विंटन डिकॉक के हाथों स्टंप करा दिया जिससे जायसवाल के साथ उनकी 66 रन की साझेदारी का अंत हुआ। बटलर ने 32 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों से 41 रन बनाए।

सैमसन ने चाहर पर चौके से खाता खोला और फिर कृणाल पंड्या पर भी दो चौके मारे।

जायसवाल ने भी चाहर पर छक्का मारा लेकिन इस लेग स्पिनर को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे। जायसवाल ने 20 गेंद में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाए।

रॉयल्स के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ।

बोल्ट ने कोल्टर नाइल की गेंद पर दुबे को जीवनदान दिया। दुबे ने जयंत पर छक्का जड़ा जबकि सैमसन ने बोल्ट पर लगातार दो चौकों के साथ रन गति बढ़ाने का प्रयास किया।

बोल्ट ने 17वें ओवर में सैमसन को बोल्ड करके रॉयल्स को बड़ा झटका दिया। उन्होंने 27 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके मारे।

बुमराह ने इसके बाद दुबे को अपनी ही गेंद पर लपका। उन्होंने 31 गेंद का सामना करते हुए दो छक्के और दो चौके मारे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\