विदेश की खबरें | ईस्टर रविवार की प्रार्थना सभा में शाही परिवार के सदस्य शामिल हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुछ बीमारियों से ग्रस्त महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कासल मैदान में सेंट जॉर्ज्स चैपल में प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हुईं।
कुछ बीमारियों से ग्रस्त महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कासल मैदान में सेंट जॉर्ज्स चैपल में प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हुईं।
विलियम और केट के साथ उनकी तीन मे से दो संतान साथ थे: प्रिंस जॉर्ज (8) और प्रिंसेस शारलोट (6)।
महारानी के सबसे छोटे बेटे प्रिंस एडवर्ड, उनकी पत्नी सोफी और उनके बच्चे तथा प्रिंस एंड्रयू की बेटी प्रिंसेस योजीनी भी प्रार्थना सभा में उपस्थित थीं।
महारानी बृहस्पतिवार को 96 वर्ष की हो गईं। वह अपनी ताजपोशी के 70 साल पूरे होने को लेकर इस वर्ष प्लेटिनम जयंती मना रही हैं।
पिछले साल अक्टूबर में अस्पताल में एक रात बिताने और फरवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से अपने चिकित्सकों की सलाह पर वह सार्वजनिक कार्यों से दूर रह रही हैं।
वह पिछले महीने अपने दिवंगत पति प्रिंस फिलिप की एक श्रद्धांजलि सभा में शरीक हुई थीं और उन्होंने राजनयिकों एवं नेताओं से डिजिटल माध्यम से मुलाकात करना जारी रखा है।
बृहस्पतिवार को उनके पोते प्रिंस हैरी और उनकी (हैरी की) पत्नी मेगन उनसे मिलने आये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)