जरुरी जानकारी | रोस्सारी बायोटक के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन 2.97 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विशिष्ट प्रकार के रसायन बनाने वाली रोस्सारी बायोटेक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के दूसरे दिन मंगलवार को 2.97 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई विशिष्ट प्रकार के रसायन बनाने वाली रोस्सारी बायोटेक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के दूसरे दिन मंगलवार को 2.97 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध आंकड़े के अनुसार बिक्री के लिये रखे गये कुल 81,73,530 निर्गमों के मुकाबले 2,42,70,750 शेयरों के लिये बोलियां आयी हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिये आरक्षित निर्गम को 2.75 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिये 4.34 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 2.51 गुना अभिदान मिला।

कंपनी आईपीओ के तहत 50 करोड़ नये शेयरों की पेशकश कर रही है। इसके अलावा बिक्री पेशकश के जरिये कंपनी के प्रवर्तक 10,500,000 शेयरों को बेच रहे हैं।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

रोस्सारी बायोटेक ने आईपीओ के लिये कीमत दायरा 423 से 425 रुपये प्रति शेयर रखा है। उच्च मूल्य पर कंपनी आईपीओ के जरिये 496 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है।

कंपनी ने एंकर निवेशकों से 149 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

रोस्सारी पहली कंपनी है जो कोविड-19 संकट के दौरान आईपीओ ला रही है।

कंपनी ने कहा कि इस आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज में कमी लाने और सामान्य कंपनी कार्यों में किया जाएगा।

आईपीओ के लिये बोली लगाने को लेकर बुधवार अंतिम दिन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\