खेल की खबरें | रूट ने मोईन अली से माफी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने मोईन अली से अपने उस बयान के लिये मांगी है जिसमें उन्होंने कहा था कि इस आलराउंडर ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौटने का विकल्प चुना है जबकि वास्तव में यह राष्ट्रीय टीम की रोटेशन नीति का हिस्सा है।

लंदन, 17 फरवरी इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने मोईन अली से अपने उस बयान के लिये मांगी है जिसमें उन्होंने कहा था कि इस आलराउंडर ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौटने का विकल्प चुना है जबकि वास्तव में यह राष्ट्रीय टीम की रोटेशन नीति का हिस्सा है।

चेन्नई में दूसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट लेने और दूसरी पारी में 18 गेंदों पर 43 रन बनाने वाले मोईन ने मूल योजना पर अमल किया और 10 दिन के विश्राम पर ब्रिटेन लौटने का फैसला किया। मोईन का एशेज 2019 के बाद यह पहला मैच था।

‘मिरर’ समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार रूट ने ‘स्वदेश लौटने का विकल्प चुनने‘ के अपने बयान के लिये टीम होटल में मोईन से माफी मांगी।

ब्रिटेन के कुछ अन्य समाचार पत्रों ने भी इस तरह की रिपोर्ट प्रकाशित की है।

रूट ने चेन्नई में मंगलवार को इंग्लैंड की दूसरे मैच में 317 रन से करारी हार के बाद कहा, ‘‘मोईन ने स्वदेश लौटने का विकल्प चुना है। हमने शुरू में ही स्पष्ट किया था कि अगर खिलाड़ियों को लगता है कि वे जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर निकलना चाहते हैं तो उनके पास इसका विकल्प है। ’’

मोईन की तरह सभी प्रारूप में खेलने वाले जोस बटलर पहले टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट गये थे और सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये वापस भारत जाएंगे। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को हाल में श्रीलंका दौरे में विश्राम दिया गया था।

जॉनी बेयरस्टॉ को भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच के लिये टीम में नहीं रखने की पूर्व क्रिकेटरों ने कड़ी आलोचना की थी। श्रीलंका दौरे के बाद उन्हें भी विश्राम दिया गया था। बेयरस्टॉ आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिये अब भारत में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें