Rohit Sharma's Injury: रोहित शर्मा के बायें अंगूठे में अभ्यास के दौरान लगी चोट, टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से एक दिन पहले नेट पर बल्लेबाजी करते हुए बायें हाथ के अंगूठे में चोट लग गई

( Photo Credit: Twitter)

लंदन, छह जून भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से एक दिन पहले नेट पर बल्लेबाजी करते हुए बायें हाथ के अंगूठे में चोट लग गई. लंदन में बादलों की आंख मिचौली से भरी एक और सुबह में रोहित टीम के तीन अन्य सदस्यों के साथ वैकल्पिक अभ्यास के लिए आए थे. इस मौके पर भारतीय कप्तान के साथ रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव , केएस भरत के अलावा टीम के नेट गेंदबाज मौजूद थे. यह भी पढ़ें: डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले कप्तान रोहित शर्मा को लगी चोट, टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय

थ्रोडाउन पर अभ्यास के दौरान गेंद लगने के बाद रोहित को अपना बायां अंगूठा पकड़े हुए देखा गया लेकिन वह असहज नहीं दिख रहे थे। एहतियात के तौर पर उन्होंने इसके बाद अभ्यास नहीं किया.

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि बुधवार से यहां शुरू हो रहे खिताबी मुकाबले से पहले उनके साथ कोई समस्या नहीं है.

ओवल में पहला टेस्ट मैच 1880 में खेला गया था लेकिन यह पहला अवसर है जबकि वह जून के महीने में टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा.

पिछले दो दिनों से यहां बादल छाये है लेकिन मैच के शुरुआती तीन तक मौसम अच्छा रहने का पूर्वानुमान है. मैच के चौथे दिन बारिश की आशंका है. इस मुकाबले के लिए एक रिजर्व दिन भी रखा गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच से पहले ये टीम बनी फेवरेट

Bangladesh vs Australia Dream11 Prediction 2nd ODI Match: ढाका में आज बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

BAN vs AUS, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंग्लिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India A vs Afghanistan A, 2nd ODI Match Live Score Update: दांबुला में इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए के बीच खेला जा रहा हैं ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट