खेल की खबरें | रोहित के 76 रन, भारत ने 30 ओवर में बनाये तीन विकेट पर 136 रन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) अर्धशतक से रविवार को यहां आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 ओवर तक तीन विकेट गंवाकर 136 रन बना लिए।
दुबई, नौ मार्च भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (76 रन) अर्धशतक से रविवार को यहां आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 ओवर तक तीन विकेट गंवाकर 136 रन बना लिए।
रोहित 76 रन और शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट हो गए।
भारत ने 105 रन पर पहला विकेट गिल के रूप में गंवाया। स्कोर में एक रन ही जुड़ा था और विराट कोहली दो गेंद ही खेल पाए थे कि ब्रेसवेल की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।
रचिन रविंद्र की गेंद पर लाथम ने रोहित को स्टंप आउट किया। उनके आउट होने से स्कोर तीन विकेट पर 122 रन हो गया।
श्रेयस अय्यर 19 और अक्षर पटेल चार रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत को जीत के लिए 20 ओवर में 116 रन चाहिए।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (63 रन) और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 53 रन) के अर्धशतकों की बदौलत सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)