देश की खबरें | रोहित . कोहली के संन्यास के बाद घबराने की जरूरत नहीं है : मांजरेकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि विराट कोहली और संजय मांजरेकर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ‘फैब फोर’ के विदा लेने के बाद भी भारतीय क्रिकेट ने वापसी की थी ।

नयी दिल्ली, 15 मई पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि विराट कोहली और संजय मांजरेकर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ‘फैब फोर’ के विदा लेने के बाद भी भारतीय क्रिकेट ने वापसी की थी ।

आधुनिक क्रिकेट के दिग्गजों रोहित और विराट ने एक सप्ताह के भीतर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया ।

मांजरेकर ने ‘फैब फोर’ (सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली) की विदाई से इसकी तुलना की ।

उन्होंने इंस्टाग्राम वीडियो पर लिखा ,‘‘ मैं जानता हूं कि प्रशंसक चिंतित होंगे । फैब फोर के संन्यास के बाद भी ऐसी ही चिंता थी । लेकिन कुछ साल बाद भारत दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बना ।’’

उन्होंने लिखा ,‘‘ जब तक भारत में खेल लोकप्रिय हैं और कई प्रतिभाशाली युवा भारत के लिये खेलने को बेताब हैं और ऐसे हजारों युवा हैं । भारतीय टीम के लिये खेलने तक का सफर आसान नहीं है और यहां तक पहुंचने वाले वाकई प्रतिभाशाली होंगे ।’’

मांजरेकर ने कहा ,‘‘ इसमें समय लगेगा लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है । फैब फोर के जाने के बाद क्या हुआ था । हमारी गेंदबाजी बेहतर हुई । यहां भी ऐसा हो सकता है । नये सितारे आयेंगे और नये गेंदबाज भी । भारत दुनिया की आला टीमों में बना रहेगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मौजूदा भारतीय टीम को इस नजरिये से भी देखा जा सकता है जिसमें विराट और रोहित टीम का हिस्सा थे लेकिन हम अपनी धरती पर न्यूजीलैंड से 3 . 0 से हारे और आस्ट्रेलिया में बुरी तरह हारे । इस टीम के साथ हमारे पास खोने के लिये कुछ नहीं है । नयी भारतीय टीम को शुभकामनायें ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\