IPL 2024: 'पीठ में थोड़ी जकड़न के कारण ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर खेले रोहित शर्मा', पीयूष चावला ने कहा

लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि भारतीय कप्तान और मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीठ में थोड़ी जकड़न के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बतौर ‘इम्पैक्ट सब’ खेलने के लिए बाध्य होना पड़ा था.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, चार मई: लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि भारतीय कप्तान और मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीठ में थोड़ी जकड़न के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बतौर ‘इम्पैक्ट सब’ खेलने के लिए बाध्य होना पड़ा था. यह भी पढ़ें: क्रिकेट के अलावा वैकल्पिक करियर पर विराट कोहली ने दिया जवाब, देखें वीडियो

‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर खेलने उतरे रोहित 12 गेंद में महज 11 रन ही जोड़ सके। इस मैच में मुंबई इंडियंस को केकेआर से 24 रन की हार का सामना करना पड़ा. इससे पांच बार की चैम्पियन टीम इस साल के आईपीएल से लगभग बाहर हो गयी है.

चावला ने वानखेडे स्टेडियम में मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘‘उन्हें पीठ में थोड़ी जकड़न थी इसलिये ऐहतियातन यह फैसला किया गया. ’’ मुंबई इंडियंस की यह 11 मैच में आठवीं हार है जिससे हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो गये हैं और चावला ने भी स्वीकार किया कि वे सिर्फ अब सम्मान के लिए खेलेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘हम सम्मान के लिये खेलेंगे क्योंकि जब आप मैदान में उतरते हो तो आप यह नहीं सोचते कि आप क्वालीफाई करोगे या नहीं करोगे. ’’ चावला ने कहा, ‘‘आपको अपने नाम के लिए खेलना होगा और हम इसी के लिए खेल रहे हैं. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 221 रनों का टारगेट, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mumbai Indians 300 Matches Milestone: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बनी

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट