खेल की खबरें | हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीएसके के खिलाफ मैच से बाहर रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण शुक्रवार को यहां चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में नहीं खेल रहे।

शारजाह, 23 अक्टूबर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण शुक्रवार को यहां चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में नहीं खेल रहे।

रोहित शर्मा को रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टीम के अंतिम मैच के दौरान यह चोट लगी थी।

यह भी पढ़े | Kapil Dev की आपातकालीन एंजियोप्लास्टी सफल, हालत स्थिर.

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच से पहले जारी बयान में मुंबई इंडिंयस ने कहा, ‘‘ मुंबई इंडियंस के पिछले मैच के दौरान रोहित शर्मा के बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। ’’

बयान के अनुसार, ‘‘रोहित ने पिछले चार दिनों में अच्छी प्रगति की है और प्रबंधन बीसीसीआई से सलाह के बाद उबरने की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिये एक एक दिन का समय ले रहा है। ’’

यह भी पढ़े | CSK vs MI 41st IPL Match 2020: शारजाह में Kieron Pollard ने जीता टॉस, चेन्नई सुपर किंग्स को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता.

रोहित की अनुपस्थिति में अनुभवी कीरोन पोलार्ड कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘रोहित को सीएसके के खिलाफ मैच के लिये आराम की सलाह दी गयी है। कीरोन पोलार्ड आज रात टीम की अगुआई करेंगे। ’’

मुंबई का अगला मैच रविवार को है और टीम प्ले ऑफ में जगह बनाने की ओर बढ़ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज