ENG vs IND 2nd Test Day 1: रोहित शर्मा ने पकड़ी नैसर्गिक लय, बारिश ने डाला खलल, पढ़ें पूरी खबर

रोहित शर्मा ने पहले घंटे के खेल में सतर्कता बरतने के बाद अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी की जिससे भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां बारिश के व्यवधान के कारण समय से पहले लिये गये लंच तक बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाये.

रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI Twitter)

लंदन, 12 अगस्त: रोहित शर्मा ने पहले घंटे के खेल में सतर्कता बरतने के बाद अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी की जिससे भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन गुरुवार को यहां बारिश के व्यवधान के कारण समय से पहले लिये गये लंच तक बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाये. रोहित लंच के समय 66 गेंदों का सामना करके 35 रन पर खेल रहे थे जिसमें छह चौके शामिल हैं. केएल राहुल 46 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. बादल छाये थे और ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया. बारिश के कारण खेल आधा घंटा देरी से शुरू हुआ. रोहित और राहुल ने सीम और स्विंग का डटकर सामना किया तथा विशेषकर पहले घंटे में किसी तरह का जोखिम नहीं उठाया क्योंकि पिच में नमी भी थी.

रूट ने अपने मुख्य गेंदबाज जेम्स एंडरसन (आठ ओवर में 11 रन) को 12वें ओवर में दूसरे स्पैल के लिये बुला दिया था लेकिन रोहित और राहुल बेहद सजग थे. पारी का पहला चौका 13वें ओवर में रोहित ने सैम करेन पर लगाया जिससे वह दोहरे अंक में भी पहुंचे. एंडरसन ने एक दो अवसरों पर राहुल को जरूर परेशान किया. रोहित ने पहली 50 गेंदों पर 13 रन बनाये थे लेकिन इसके बाद उन्होंने ‘गियर’ बदला और करेन के अगले ओवर में चार चौके लगाकर स्कोर बोर्ड को गति दी. जब वह अपनी नैसर्गिक में लय में दिख रहे थे तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा. अंपायरों ने कुछ देर तक इंतजार करने के बाद लंच लेने का निर्णय किया.

यह भी पढ़ें- ENG vs IND 2nd Test 2021: 'हिटमैन' Rohit Sharma के लिए आज का दिन खास, लॉर्ड्स में 66 रन बनाते ही तोड़ेंगे दो बड़े रिकॉर्ड

भारत ने इससे पहले नॉटिघम में खेले गये पिछले मैच की टीम में एक बदलाव किया तथा चोटिल शार्दुल ठाकुर की जगह तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को अंतिम एकादश में रखा. इंग्लैंड ने चोटिल स्टुअर्ट ब्रॉड, डैन लॉरेन्स और जैक क्राउले की जगह मोईन अली, हसीब हमीद और मार्क वुड को टीम में शामिल किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में कल होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू