देश की खबरें | कठुआ में ‘हिरासत केंद्र’ से रिहा करने की मांग को लेकर रोहिंग्या बंदियों की सुरक्षाकर्मियों से झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हीरानगर उप-जेल के एक ‘हिरासत केंद्र’ में पिछले दो वर्षों से बंद म्यामां के 200 से अधिक रोहिंग्या बंदियों ने मंगलवार को रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिस दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प भी हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 18 जुलाई जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हीरानगर उप-जेल के एक ‘हिरासत केंद्र’ में पिछले दो वर्षों से बंद म्यामां के 200 से अधिक रोहिंग्या बंदियों ने मंगलवार को रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिस दौरान उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प भी हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने प्रदर्शन को ‘सामान्य’ बताते हुए कहा कि रोहिंग्या बंदी रिहाई की मांग को लेकर पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं।

अवैध प्रवासियों को कैद करने के लिए हीरानगर उप-जेल को पांच मार्च 2021 को ‘हिरासत केंद्र’ के रूप में अधिसूचित किया गया था। इस केंद्र में अभी 74 महिलाओं और 70 बच्चों सहित कुल 271 रोहिंग्या बंदी मौजूद हैं।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह हिरासत केंद्र में एक महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद अचानक प्रदर्शन शुरू हो गया।

उन्होंने कहा, “पुलिस और जेल के वरिष्ठ अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों पर काबू पाया। हिरासत केंद्र में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।”

सूत्रों ने बताया कि हिरासत केंद्र के मुख्य द्वार के पास पहुंचे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।

केंद्र में बंद रोहिंग्या बंदियों ने इससे पहले मई में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की थी। उस समय पुलिस और जेल के अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि उनका मुद्दा केंद्र के समक्ष उठाया गया है और आदेश प्राप्त होते ही उन्हें उनके मूल देश में निर्वासित कर दिया जाएगा। इसके बाद रोहिंग्या बंदियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी थी।

हिरासत में लिए गए अधिकांश रोहिंग्या बंदी एक विशेष सत्यापन अभियान के दौरान जम्मू में अवैध रूप से रहते हुए पाए गए थे।

रोहिंग्या म्यामां के बांग्ला बोलने वाले मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं। अपने देश में उत्पीड़न का सामना करने के बाद उनमें से कई बांग्लादेश के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हो गए। वे जम्मू और देश के अन्य हिस्सों में रहने लगे।

जम्मू-कश्मीर के कई राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन केंद्र सरकार से रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित करने का आग्रह कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इन अवैध प्रवासियों की मौजूदगी क्षेत्र में ‘जनसांख्यिकीय ढांचे को बदलने की साजिश’ और ‘शांति के लिए खतरा’ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी