देश की खबरें | मुंबई में लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति के मुंह पर टेप लगाया : महिला की मौत, पति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई के तारदेव में रविवार को तीन लुटेरों द्वारा एक फ्लैट में बुजुर्ग दंपति के मुंह पर कथित तौर पर टेप लगाकर और उनके हाथ बांधकर लूट को अंजाम देने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 13 अगस्त दक्षिण मुंबई के तारदेव में रविवार को तीन लुटेरों द्वारा एक फ्लैट में बुजुर्ग दंपति के मुंह पर कथित तौर पर टेप लगाकर और उनके हाथ बांधकर लूट को अंजाम देने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना यूसुफ मंजिल इमारत में हुई और इसमें 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति घायल है।

अधिकारी के मुताबिक, घटना के समय पीड़ित सुरेखा अग्रवाल और उनके 75 वर्षीय पति मदन मोहन अग्रवाल फ्लैट में अकेले थे।

तारदेव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘जब दंपति सुबह करीब छह बजे सैर के लिए अपने फ्लैट से बाहर निकल रहे थे, तभी तीन लुटेरे वहां पहुंचे। उन्होंने दंपति के मुंह पर टेप लगा दिया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद वे सोने के आभूषण, घड़ियां और नकदी लेकर फरार हो गए।’’

अधिकारी के अनुसार, आरोपियों के वहां से चले जाने के बाद पति किसी तरह फ्लैट के दरवाजे तक पहुंचा और अलार्म बटन दबाया, जिसके बाद हाउसिंग सोसाइटी से कोई उनकी मदद के लिए पहुंचा।

अधिकारी ने बताया कि तब तक महिला बेहोश हो गई थी, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी