देश की खबरें | महंगाई के खिलाफ राजद नेता, कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया ।

पटना, 19 जुलाई बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया ।

महंगाई के खिलाफ राजद के हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत आज दूसरे दिन सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया ।

प्रदेश की राजधानी पटना में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव एवं पूर्व मंत्री तथा उनके बडे़ भाई तेज प्रताप यादव ने राजद विधायक रामानन्द यादव के बीरचन्द पटेल पथ स्थित आवास से हरी झंडी दिखाकर प्रदर्शनकारियों को रवाना किया।

पटना के जिलाधिकारी कार्यालय की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को आयकर गोलम्बर पर ही रोक दिया गया और उन्हें आगे जाने की इजाजत नहीं दी गई।

इस अवसर पर तेजस्वी ने कहा, ‘‘केंद्र और बिहार की सरकार यहां की जनता के साथ वादाखिलाफी कर रही है। महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता में आयी राजग के सरकार में यह अप्रत्याशित रूप से बढ़ गयी है।’’

उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि से कृषि कार्य और रसोई सब महंगी हो गई है। तेजस्वी ने कहा कि आज देश का हर वर्ग घटती आय, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है तथा गलत आर्थिक नीतियों और कोरोना महामारी से निपटने के बजाय गलत प्राथमिकताओं के कारण मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग की हिम्मत जवाब दे चुकी है।

उन्होंने कहा कि महंगाई ने पूरे देश के नागरिकों की कमर तोड़ दी है। तेजस्वी ने कहा कि राजद इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी।

महंगाई के खिलाफ राजद द्वारा घोषित दो दिनों के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने प्रदेश की जनता के साथ पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद दिया ।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\