खेल की खबरें | रिजवान अली को अंतिम दिन पाकिस्तान की जीत का भरोसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले मोहम्मद रिजवान को भरोसा है कि पाकिस्तान सोमवार को दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के अंतिम दिन मेहमान टीम को आउट करके श्रृंखला में 2-0 से क्लीनस्वीप करने में सफल रहेगा।

रावलपिंडी, सात फरवरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले मोहम्मद रिजवान को भरोसा है कि पाकिस्तान सोमवार को दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के अंतिम दिन मेहमान टीम को आउट करके श्रृंखला में 2-0 से क्लीनस्वीप करने में सफल रहेगा।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 370 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट पर 127 रन बना लिए हैं।

पाकिस्तान की दूसरी पारी में नाबाद 115 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने कहा कि उनकी टीम जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मैच में सिर्फ एक इरादे के साथ उतरे थे और वह यह था कि हमें यह मैच भी जीतना है और श्रृंखला 2-0 से अपने नाम करनी है।’’

रिजवान ने कहा कि उनकी टीम ऐडन मार्कराम और रेसी वान डेर डुसेन के बीच साझेदारी से चिंतित नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट में हमेशा साझेदारियां होती हैं। हमने भी आज बल्लेबाजी करते हुए साझेदारी की लेकिन हमें भरोसा है कि हम उन्हें आउट करके श्रृंखला जीत लेंगे।’’

रिजवान ने अपने पहले टेस्ट शतक के पीछे के रहस्य का खुलासा करते हुए कहा कि यह टीम के उनके साथी यासिर शाह के उनको दी चुनौती का नतीजा थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\