देश की खबरें | कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्य की अधिकतर नदियां उफान पर हैं जबकि सबसे बुरी तरह प्रभावित उडुपी जिले में स्थिति गंभीर बनी हुई है जहां सोमवार को बारिश में थोड़ी राहत के बावजूद बाढ़ के पानी में कोई कमी नहीं आई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 21 सितंबर कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्य की अधिकतर नदियां उफान पर हैं जबकि सबसे बुरी तरह प्रभावित उडुपी जिले में स्थिति गंभीर बनी हुई है जहां सोमवार को बारिश में थोड़ी राहत के बावजूद बाढ़ के पानी में कोई कमी नहीं आई है।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के अनुसार, शुक्रवार से ही हो रही भारी बारिश के कारण लगभग सभी बांध पूरी तरह से भर गए हैं, जिसकी वजह से उनके जलद्वार खोल दिये गए हैं।

यह भी पढ़े | 8-ft-long python rescued in Mumbai: मुंबई के ईस्टर्न एक्सप्रेसवे पर कार में 8 फीट लंबे अजगर के घुसने से ट्रैफिक रहा जाम, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू; देखें तस्वीरें.

केएसएनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जलद्वार खुलने से निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। हमने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है, फिर भी कुछ गांवों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।’’

जल संसाधन विभाग के सूत्रों के अनुसार, कावेरी, हेमवती, कपिला और हरंगी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और बांधों से छोड़े जा रहे पानी से स्थिति और गंभीर होगी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर SP का बड़ा ऐलान, किसी भी पार्टी से नहीं करेगी गठबंधन, आरजेडी को दिया अपना समर्थन.

जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हमने आज केआरएस (कावेरी नदी पर कृष्णाराजा सागर बांध) से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है। हमने निचले इलाके में लोगों को सावधान किया है।”

इसी तरह, कर्नाटक के उत्तरी और अंदरूनी हिस्सों में भी नदियां कहर बरपा रही हैं। वहाँ के महत्वपूर्ण बांध भद्रा, तुंगभद्रा, घाटप्रभा, मालप्रभा, अलमात्ती और नारायणपुरा पूरी तरह भरे हुए हैं।

वहीं मंगलुरु से मिली खबर के मुताबिक चार दशकों में आई अभूतपूर्व बाढ़ के कारण उडुपी के निचले इलाकों में बाढ़ के हालत बने हुए हैं और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है।

जिले के कुछ स्थानों में बारिश के थमने की वजह से जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उडुपी जिले में ऐसी भारी बारिश पिछले चार दशकों में नहीं देखी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\