विदेश की खबरें | ऋषि सुनक ने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर नए मंत्रालय बनाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए ऊर्जा केंद्रित विभाग बनाने के लिए चार नए या पुनर्गठित मंत्रालय बनाने की मंगलवार को घोषणा की।

लंदन, सात फरवरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए ऊर्जा केंद्रित विभाग बनाने के लिए चार नए या पुनर्गठित मंत्रालय बनाने की मंगलवार को घोषणा की।

ऊर्जा सुरक्षा और नेट जीरो पर नए विभाग को ब्रिटेन के लिए दीर्घकाल तक ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने, घरेलू बिलों को कम करने तथा मुद्रास्फीति आधी करने की जिम्मेदारी दी गयी है।

साथ ही उन्होंने अपनी सरकार में विज्ञान, नवोन्मेष और प्रौद्योगिकी के लिए एक नया समर्पित विभाग, कारोबार एवं व्यापार के लिए संयुक्त विभाग बनाने के वास्ते कारोबार और व्यापार विभागों का विलय करने तथा संस्कृति, मीडिया एवं खेल विभाग को ‘‘पुनर्गठित’’ करने का फैसला किया है।

मंत्रिमंडल में यह फेरबदल तब किया गया है जब सुनक ने मंत्रियों से संबंधित आचार संहिता के 'गंभीर उल्लंघन' का दोषी पाए जाने को लेकर अपनी सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के अध्यक्ष नदीम जहावी को बर्खास्त कर दिया था।

ग्रांट शैप्स को ब्रिटेन का नया ऊर्जा सुरक्षा और नेट जीरो मंत्री नियुक्त किया गया है। मिचेल डोनेलान ने विज्ञान, नवोन्मेष और प्रौद्योगिकी विभाग तथा लूसी फ्रेजर ने संस्कृति, मीडिया एवं खेल मंत्री का प्रभार संभाला।

इस बीच, ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बदेनोच नए संयुक्त विभाग में कारोबार और उद्योग का अतिरिक्त प्रभार संभालते हुए अपने पद पर बनी हुई हैं।

डाउनिंग स्ट्रीट ने एक बयान में कहा, ‘‘कारोबार एवं व्यापार के लिए संयुक्त विभाग देश तथा विदेश में ब्रिटिश कारोबारों का समर्थन कर वृद्धि में सहयोग करेगा, निवेश तथा मुक्त व्यापार को बढ़ावा देगा।’’

उसने कहा, ‘‘ये बदलाव प्रधानमंत्री के पांच वादों : आधी महंगाई, अर्थव्यवस्था में वृद्धि, कर्ज में कमी, प्रतीक्षा सूची में कटौती और शरणार्थियों को रोकने पर ध्यान केंद्रित करने वाली टीम बनाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी