जरुरी जानकारी | सोने में 225 रुपये और चांदी में 1,932 रुपये का उछाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में जोरदार तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 225 रुपये की तेजी के साथ 56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह अगस्त बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में जोरदार तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 225 रुपये की तेजी के साथ 56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

चांदी भी 1,932 रुपये के जबर्दस्त उछाल के साथ 75,755 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले कारोबारी सत्र में 73,823 रुपये पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.

बुधवार को सोने का बंद भाव 56,365 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी तेजी आने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 225 रुपये की तेजी आई।’’

यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 2,045.70 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि जबकि चांदी का भाव 27.57 डॉलर प्रति औंस हो गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर के अनुसार कोविड-19 महामारी से ग्रसित वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार आने को लेकर चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी की कीमतों में बृहस्पतिवार को तेजी जारी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\