IPL 2023: गुजरात के खिलाफ केकेआर के जीत की हीरो रहे रिंकू सिंह ने किसके बल्ले से जड़े थे पांच छक्के? जानें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जिस बल्ले से लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई वह असल में उनके कप्तान नितीश राणा का था जिन्होंने काफी हिचक के बाद उन्हें यह दिया था.

रिंकु सिंह (Photo Credits: Twitter)

अहमदाबाद, 10 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जिस बल्ले से लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई वह असल में उनके कप्तान नितीश राणा का था जिन्होंने काफी हिचक के बाद उन्हें यह दिया था. केकेआर की पारी की अंतिम पांच गेंद पर बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू ने यश दयाल पर लगातार पांच छक्के जड़कर रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में अपनी टीम को यादगदार जीत दिलाई. यह भी पढ़ें: चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्ट्रीमिंग, मिनी बैटल, हेड टू हेड रिकॉर्ड समेट सभी डिटेल्स

राणा ने रविवार को जीत के बाद कहा, ‘‘यह बल्ला मेरा है (जिसका इस्तेमाल रिंकू ने किया) और (इस सत्र में) मैंने दोनों मैच इसी बल्ले से खेले। मैंने पूरी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और पिछले साल के आखिरी चार या पांच मैच इसकी बल्ले से खेले.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज (रविवार को) मैंने अपना बल्ला बदला। रिंकू ने मेरा बल्ला मांगा। मैं शुरुआत में अपना बल्ला नहीं देना चाहता था लेकिन कोई यह बल्ला उठा लाया (ड्रेसिंग रूम से).’’

केकेआर के कप्तान ने टीम के ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘मुझे अहसास था कि वह यह बल्ला चुनेगा क्योंकि यह उठाने में काफी अच्छा लगता है और मेरे वजन के हिसाब से यह बल्ला हल्का है. अब यह बल्ला रिंकू का है, मेरा नहीं.’’

केकेआर के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने भी शानदार बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह की सराहना की.

पंडित ने कहा, ‘‘कोच, क्रिकेटर, प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मेरे 43 साल के करियर के दौरान मैंने इससे पहले सिर्फ दो पारियां देखी थी. एक में रवि शास्त्री ने रणजी ट्रॉफी में छह छक्के जड़े थे और दूसरी में जावेद मियांदाद ने दुबई (शारजाह) में अंतिम गेंद में छक्का जड़ा था. इसके बाद मैं तुम्हें (रिंकू को) देख रहा हूं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर-पूर्वी भारत समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई में अज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड