देश की खबरें | प्रतिबंधित दवाओं को लेकर अपडेट रहने में खिलाड़ियों की मदद के लिये रीजीजू ने नाडा का एैप लांच किया

नयी दिल्ली, 30 जून खेलों को डोपमुक्त बनाने की कवायद में खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी का पहला मोबाइल एैप लांच किया जो खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवाओं और उनके इस्तेमाल से बचने की जानकारी देगा ।

यह एैप नाडा और खिलाड़ियों के बीच सेतु का काम करेगा । इससे उन्हें खेलों के विभिन्न पहलुओं खासकर प्रतिबंधित दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सकेगी ।

यह भी पढ़े | Coronavirus: बिहार के पटना में दुल्हे सहित शादी समारोह में शामिल हुए 80 लोग कोरोना से संक्रमित .

रीजीजू ने एैप के आनलाइन लांच के मौके पर कहा ,‘‘ भारतीय खेलों की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है । हम खेलों को साफ सुथरा बनाने की कोशिश में जुटे हैं और पहला कदम जागरूकता पैदा करना है । खिलाड़ियों को प्रासंगिक और जरूरी सूचनायें देना अहम है ताकि वे इन दवाओं के इस्तेमाल से बचें ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस एैप से खिलाड़ी प्रतिबंधित पदार्थों की सूची देख सकेंगे और उन्हें मदद के लिये किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा ।’’

यह भी पढ़े | ममता सरकार ने लोगों को सहायता पहुंचाने में किया भेदभाव- केन्द्रीय मंत्री मेघवाल : 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस एैप में यह भी जानकारी होगी कि आम तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली किसी दवा में नाडा की प्रतिबंधित सूची में शामिल कोई पदार्थ तो नहीं है ।

खेल मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार खिलाड़ियों का डोप टेस्ट जल्दी और आसानी से कराने के लिये एैप डोपिंग नियंत्रण अधिकारी को उनकी उपलब्धता रिकार्ड कराने की भी सुविधा देता है ।

यह एैप गूगल स्टोर पर उपलब्ध है । लांच के मौके पर खेल सचिव रवि मित्तल और नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल भी मौजूद थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)