देश की खबरें | रीजीजू कोविड-19 के बीच विभिन्न राज्य के खेल मंत्रियों से ऑनलाइन बैठक करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू जमीनी स्तर पर खेलों के विकास के लिये खाका तैयार करने के मद्देनजर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समकक्षों के साथ 14 जुलाई से दो दिवसीय ऑनलाइन बैठक करेंगे।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू जमीनी स्तर पर खेलों के विकास के लिये खाका तैयार करने के मद्देनजर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के समकक्षों के साथ 14 जुलाई से दो दिवसीय ऑनलाइन बैठक करेंगे।

बैठक में नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और राष्ट्रीय सेवा स्कीम (एनएसएस) की कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान गतिविधियों पर भी चर्चा होगी।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने आज शिमला में अपने आवास पर एक लंच पार्टी दी : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बैठक कराने के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा रीजीजू ने कहा, ‘‘देश अब अनलॉक के दूसरे चरण में हैं और खेलों और युवाओं से संबंधित गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिये राज्यों के साथ बातचीत करना काफी अहम है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के दौरान युवा मामलों और खेलों ने बनाये गये बड़े लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए गतिविधियां जारी रखीं। ’’

यह भी पढ़े | राजस्थान: दो नोटिस की कहानी, जिस कारण सचिन पायलट विद्रोह पर आमादा.

रीजीजू ने कोविड-19 वायरस के खिलाफ लड़ाई में 75 लाख स्वंयसेवियों के योगदान की भी काफी प्रशंसा की जिन्होंने स्थानीय निकायों की मदद की। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे एनवाइकेएस और एनएसएस स्वंयेसवी कोविड-19 के खिलाफ मदद में जुटे रहे। पूरे देश में करीब 75 लाख स्वंयसेवी सुरक्षा संबंधित दिशानिर्देशों के बारे में जागरूकता फैलाने के अलावा मास्क वितरित करने, वृद्धों की मदद करने में जुटे रहे। इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान की विभिन्न राज्य सरकारों ने प्रशंसा की। ’’

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिये आयोजित ऑनलाइन क्लास की भी प्रतिक्रिया अच्छी रही।

उन्होंने कहा, ‘‘खेलों में भी, मैदानी ट्रेनिंग के बंद होने के बावजूद खिलाड़ियों के लिये और कोचों के लिये भी सभी स्तर पर ऑनलाइन ट्रेनिंग आयोजित की गयी ताकि खिलाड़ी और कोच खेल के करीब रह सकें। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\