खेल की खबरें | रिबाकिना ने जाबेर को हराकर विम्बलडन में जीता पहला ग्रैंडस्लैम खिताब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रिबाकिना ने करीब दो घंटे तक चले मैच में जाबेर को 3-6, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।

रिबाकिना ने करीब दो घंटे तक चले मैच में जाबेर को 3-6, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।

खिताब जीतने के बाद 23 साल की रिबाकिना ने कहा, ‘‘खुश हूं कि यह (मैच) खत्म हो गया। क्योंकि वास्तव में मैंने कभी भी इसकी उम्मीद नहीं की थी। ’’

मॉस्को में जन्मीं रिबाकिना 2018 के बाद से कजाखस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं जिस देश ने उनके टेनिस करियर के लिये उन्हें वित्तीय मदद देने की पेशकश की थी। इस पर विम्बलडन के दौरान काफी चर्चा भी होती रही क्योंकि ‘आल इंग्लैंड क्लब’ ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया था।

यह आल इंग्लैंड क्लब पर 1962 के बाद पहला महिला खिताबी मैच रहा जिसमें दोनों खिलाड़ी अपने पदार्पण में मेजर फाइनल में पहुंची हों।

रिबाकिना की रैंकिंग 23 है। 1975 में जब से डब्ल्यूटीए कम्प्यूटर रैंकिंग शुरू हुई है, महज एक महिला खिलाड़ी ऐसी है जिसने रिबाकिना से निचली रैंकिंग पर रहते हुए विम्बलडन खिताब जीता और वो हैं वीनस विलियमस जिन्होंने 2007 में यहां खिताब जीता था और तब उनकी रैंकिंग 31 थी। हालांकि इससे पहले वीनस नंबर एक रह चुकी थीं और आल इंग्लैंड क्लब में अपने करियर की पांच ट्राफियों में से तीन जीत चुकी थीं।

रिबाकिना ने सेंटर कोर्ट पर दूसरी रैंकिंग की खिलाड़ी जाबेर की ‘स्पिन’ और ‘स्लाइस’ से पार पाने के लिये अपनी सर्विस और ताकतवर फॉरहैंड का बेहतर इस्तेमाल किया। रिबाकिना ने इस तरह 27 वर्षीय ट्यूनीशियाई खिलाड़ी जाबेर की लगातार 12 मैच जीतने की लय तोड़ दी। जाबेर की यह लय ग्रासकोर्ट पर चल रही थी।

रिबाकिना ने मैच के बाद ट्राफी समारोह में जाबेर से कहा, ‘‘आपका खेल शानदार है और मुझे नहीं लगता कि इस टूर पर आपके जैसा कोई है। ’’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘मैं आज इतना दौड़ी हूं कि मुझे नहीं लगता कि मुझे और फिटनेस करने की जरूरत है। ’’

जाबेर का भी यह पहला ग्रैंडस्लैम फाइनल था। उन्होंने कहा, ‘‘वह इसकी हकदार थी। उम्मीद है कि अगली बार मैं इसकी हकदार बनूंगी।

उन्होंने मजाक में कहा, ‘‘एलेना ने मेरा खिताब छीन लिया। लेकिन ठीक है। ’’

जाबेर पेशेवर युग में स्लैम एकल खिताब जीतने वाली अरब या अफ्रीका की पहली महिला बनने की कोशिश में थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह टूर्नामेंट इतना पसंद है। मैं सचमुच दुखी हूं। लेकिन यह टेनिस है। इसमें एक ही विजेता होता है। ’’

जाबेर ने कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि मैं अपने देश की कई युवाओं को प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रही हूं। उम्मीद करती हूं कि वे सुन रहे हैं। ’’

रिबाकिना ने पिछले साल फ्रेंच ओपन में सेरेना विलियम्स को हराया था। उन्हें दूसरे सेट में सर्विस ब्रेक करने का पहला मौका मिला था और जब जाबेर फॉरहैंड शॉट चूक गयी तो वह 1-0 से आगे हो गयीं। फिर अपने अगले दो सर्विस गेम से चार ब्रेक प्वाइंट बचाकर रिबाकिना ने 5-1 से बढ़त बना ली।

जाबेर ने इस सत्र में महिला टूर पर तीन सेट की 13 जीत दर्ज की हैं लेकिन रिबाकिना निर्णायक सेट में काफी मजबूत बनी रहीं।

उन्होंने तीसरे सेट में एक बार सर्विस तोड़कर 3-1 की बढ़त बना ली। जाबेर को अपनी गलतियों को कम करने का मौका ढूंढने की जरूरत थी और वह पलटवार करने के करीब भी पहुंची जब वह 2-3 से पिछड़ रही थीं।

जाबेर तीन ब्रेक प्वाइंट तक पहुंची लेकिन रिबाकिना ने गेम अपने नाम कर इन तीनों ब्रेक प्वाइंट को खत्म कर दिया। अब वह 4-2 से आगे थीं। उन्होंने फिर सर्विस तोड़ी। इस तरह वह अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने से महज एक गेम दूर थीं।

और अपनी सर्विस पर उन्होंने 117 मीटर प्रति घंटे की रफ्तार के ऐस से शुरूआत की। रिबाकिना को जो भी असहजता महसूस हो रही थी, वह खत्म होती दिख रही थी। जल्द ही वह स्टैंड में बैठे कोच, अपनी बहनों और अन्य से गले मिल रही थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\