देश की खबरें | असम में गैंडे का सींग बरामद, तस्कर फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम पुलिस ने नगांव से गैंडे की सींग बरामद की है लेकिन संदिग्ध तस्कर उनकी गिरफ्त से बच निकला। ऐसा माना जा रहा है कि तस्करों ने यह सींग पिछले महीने निकाली होगी। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी की।
गुवाहाटी, 15 अप्रैल असम पुलिस ने नगांव से गैंडे की सींग बरामद की है लेकिन संदिग्ध तस्कर उनकी गिरफ्त से बच निकला। ऐसा माना जा रहा है कि तस्करों ने यह सींग पिछले महीने निकाली होगी। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी की।
कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक सींग वाले गैंडे के शिकार की यह संदिग्ध घटना पिछले करीब एक साल में पहली है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी.पी. सिंह ने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ), असम और नगांव पुलिस ने गैंडे की सींग बरामद की है।
सिंह ने ट्विटर पर लिखा, “वैज्ञानिक रूप से पुष्टि हुई है कि यह सींग गैंडे से हाल ही में निकाली गई है।’’
उन्होंने कहा कि अवैध शिकार की जगह दिखाने के दौरान तस्कर/विक्रेता पुलिस की गिरफ्त से बच निकला और ब्रह्मपुत्र नदी में कूद गया। उन्होंने कहा कि उसका पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गयी है।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 1977 के बाद पहली बार 2022 ऐसा वर्ष था जब अवैध शिकार की एक भी घटना सामने नहीं आयी, जबकि 2020 और 2021 में क्रमश: दो-दो गैंडे मारे गये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)