देश की खबरें | आरजी कर: मृतका के माता-पिता की अपराध स्थल पर जाने की याचिका पर अधीनस्थ अदालत फैसला ले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक की हत्या के मामले में मृतका के माता-पिता की अपराध स्थल पर जाने की अनुमति दिए जाने के अनुरोध वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को फैसला करने की जिम्मेदारी अधीनस्थ अदालत को दे दी।

कोलकाता, 26 जून कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक की हत्या के मामले में मृतका के माता-पिता की अपराध स्थल पर जाने की अनुमति दिए जाने के अनुरोध वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को फैसला करने की जिम्मेदारी अधीनस्थ अदालत को दे दी।

वकील फिरोज एडुल्जी के माध्यम से माता-पिता ने सेमिनार रूम को छोड़कर अपराध स्थल पर जाने की अनुमति मांगी थी।

सेमिनार रूम में नौ अगस्त, 2024 को महिला चिकित्सक का शव मिला था।

संस्थान के परिसर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के बाद देश भर में आक्रोश उपजा और विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी थी।

न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि चूंकि सीबीआई द्वारा मामले की जांच की जा रही है और सियालदह की अदालत में मुकदमा लंबित है इसलिए मजिस्ट्रेट को सूचित किए बिना कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति घोष ने याचिकाकर्ता को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत का रुख करने की सलाह देते हुए निर्देश दिया कि मजिस्ट्रेट उनके समक्ष प्रस्तुत किए जाने के 48 घंटे के भीतर अर्जी का निपटारा करेगा।

सीबीआई की ओर से पेश हुए उपमहाधिवक्ता राजदीप मजूमदार ने कहा कि चूंकि अस्पताल की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ के पास है, इसलिए अदालत से ऐसी अनुमति लेना जरूरी है।

आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक की हत्या के मामले में पूर्व नागरिक स्वयंसेवक संजय राय को सियालदल सत्र अदालत ने उसकी मृत्यु होते तक कारावास की सजा सुनाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड