देश की खबरें | आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामला: कनिष्ठ चिकित्सकों ने निकाली रैली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के तीन महीने पूरे होने पर शनिवार को कनिष्ठ चिकित्सकों ने एक रैली निकाली और कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें नहीं पूरी हो जातीं।
कोलकाता, नौ नवंबर कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के तीन महीने पूरे होने पर शनिवार को कनिष्ठ चिकित्सकों ने एक रैली निकाली और कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें नहीं पूरी हो जातीं।
चिकित्सकों ने नौ अगस्त को आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्नातकोत्तर प्रशिक्षु के साथ बलात्कार और हत्या के बाद से तीन महीनों की घटनाओं का वर्णन करते हुए एक ‘जन आरोपपत्र’ भी जारी किया।
कनिष्ठ चिकित्सकों ने शहर के मध्य स्थित कॉलेज स्क्वायर से एस्प्लेनेड तक रैली निकाली जिसमें आम लोगों ने भी भाग लिया।
‘पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट’ के बैनर तले कनिष्ठ चिकित्सकों ने शहर के सभी मेडिकल कॉलेजों में मंच बनाए, जिन पर नौ अगस्त को महिला चिकित्सक की हत्या की घटना के बाद से जारी विरोध प्रदर्शनों के फोटो, बैनर और पोस्टर प्रदर्शित किए गए।
फ्रंट के नेतृत्व में जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल चिकित्सक देबाशीष हलदर ने कहा, ‘‘जब तक न्याय की हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक हम सड़कों से नहीं हटेंगे।’’
बलात्कार और हत्या के इस मामले की जांच में लंबा समय लगने का दावा करते हुए उन्होंने मांग की कि अपराध में शामिल पाए गए लोगों को जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)