देश की खबरें | दिल्ली में पुलिस से मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के लाडो सराय में बृहस्पतिवार शाम को पुलिस के साथ हुई एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर दिल्ली के लाडो सराय में बृहस्पतिवार शाम को पुलिस के साथ हुई एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मेरठ पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 36 वर्षीय अजमल उर्फ ​​पहाड़ी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | Haryana Bye Poll Election 2020: बीजेपी ने बरोदा उपचुनाव के लिए पहलवान योगेश्वर दत्त को राजनीति के अखाड़े में उतारा.

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी आरोपी अजमल 2019 में बिजनौर जिले के नजीबाबाद पुलिस थाने में दर्ज जबरन वसूली मामले में वांछित था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिछले चार महीनों से अजमल गिरफ्तारी से बचने के लिए महरौली में किराए के मकान में रह रहा था।

यह भी पढ़े | Ujjain: उज्जैन में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत, 5 पुलिसकर्मी निलंबित.

अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान अजमल के दाहिने पैर में चोटें आईं। उसे तुरंत इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस उपायुक्त(विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि आरोपियों के पास से छह कारतूस के साथ एक पिस्तौल बरामद की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\