देश की खबरें | बिजली दरों में संशोधन से गरीबों पर नहीं पड़ेगा असर : स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से हाल में बिजली दरों में की गयी बढ़ोतरी से गरीबों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

चेन्नई, 20 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से हाल में बिजली दरों में की गयी बढ़ोतरी से गरीबों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

स्टालिन ने बिजली दरों में संशोधन के लिए पिछली अन्नाद्रमुक सरकार की प्रशासनिक लापरवाही और राज्य द्वारा संचालित बिजली वितरण कंपनियों के बढ़ते कर्ज को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने न्यूज-18 तमिलनाडु टीवी चैनल से कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में तमिलनाडु में बिजली की दरें अभी भी सस्ती हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसका गरीब और मध्यम वर्ग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बिजली की दरों में वृद्धि का कदम पिछली अन्नाद्रमुक सरकार की प्रशासनिक लापरवाही और पिछले 10 वर्षों में तमिलनाडु बिजली उत्पादन एवं वितरण निगम के ऋणों के संचय के कारण उठाया गया है।’’

सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन ने 2024 में होने वाले अगले लोकसभा चुनावों में तमिलनाडु और पुडुचेरी की सभी 40 सीटें जीतने का विश्वास भी व्यक्त किया।

स्टालिन ने कहा कि द्रमुक का कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ मौजूदा गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भी जारी रहेगा।

स्टालिन ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी