देश की खबरें | एमएसीपी योजना का लाभ शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को मिले: दिल्ली के उप राज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने निर्देश दिया है कि ‘मॉडिफाइड अश्योर्ड करियर प्रोगेशन’(एमएसीपी) योजना का लाभ शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रधानचार्यों को भी दिया जाए। राज निवास के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने निर्देश दिया है कि ‘मॉडिफाइड अश्योर्ड करियर प्रोगेशन’(एमएसीपी) योजना का लाभ शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्रधानचार्यों को भी दिया जाए। राज निवास के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ‘‘सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य योजना के कार्यान्वयन की तारीख या योजना के लिए पात्र होने की तारीख, जो भी बाद में हो, से उच्च ग्रेड वेतनमान में वेतन पाने के हकदार होंगे।’’

सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति में ठहराव को देखते हुए उन्हें राहत देने के लिए केंद्र ने एक सितंबर, 2008 को एमएसीपी योजना लागू की थी जिसके तहत एक कर्मचारी 10, 20 और 30 वर्ष की आयु पूरी करने पर अगले उच्च वेतनमान में जाने के लिहाज से तीन वित्तीय उन्नयन का हकदार है।

उपराज्यपाल ने शिक्षा विभाग को इन सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्वीकार्य बकाया सहित वित्तीय लाभ तुरंत जारी करने का भी निर्देश दिया है।

उप राज्यपाल कार्यालय ने कहा, ‘‘इन सेवानिवृत्त अधिकारियों के 2008 से वित्तीय उन्नयन के पात्र होने और विभिन्न अदालतों और यहां तक कि उच्चतम न्यायालय द्वारा उनकी पात्रता को बरकरार रखने के बावजूद, इन अधिकारियों को शिक्षा विभाग के उदासीन और अमानवीय रवैये के कारण बिना किसी गलती के गत वर्षों में आघात और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा लेकिन उप राज्यपाल के फैसले से उन्हें 15 साल से लंबित उनका उचित लाभ मिलेगा।’’

राज निवास के अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल ने योजना के तहत लाभ चाहने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में जाने के लिए उनकी मंजूरी के लिए प्रस्तुत की गई एक फाइल को भी लौटा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\