जरुरी जानकारी | कृषि, ग्रामीण श्रमिकों की खुदरा महंगाई दर जुलाई में मामूली रूप से बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि और ग्रामीण श्रमिकों की खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई महीने में इससे पिछले महीने की तुलना में मामूली बढ़कर क्रमश: 3.92 प्रतिशत और 4.09 प्रतिशत पर पहुंच गयी। फल एवं सब्जियों, प्याज, चिकन, सरसों तेल के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ी है।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त कृषि और ग्रामीण श्रमिकों की खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई महीने में इससे पिछले महीने की तुलना में मामूली बढ़कर क्रमश: 3.92 प्रतिशत और 4.09 प्रतिशत पर पहुंच गयी। फल एवं सब्जियों, प्याज, चिकन, सरसों तेल के दाम बढ़ने से मुद्रास्फीति बढ़ी है।

इससे पिछले महीने यानी जून माह में मुद्रास्फीति दर कृषि और ग्रामीण कामगारों के लिये क्रमश: 3.83 प्रतिशत और 4 प्रतिशत थी।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सीपीआई-एएल (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-कृषि श्रमिक) और सीपीआई-आरएल (ग्रामीण श्रमिक) पर आधारित मुद्रास्फीति दर जुलाई 2021 में क्रमश: 3.92 प्रतिशत और 4.09 प्रतिशत रही।’’

बयान के अनुसार सीपीआई पर आधारित कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों की मुद्रास्फीति दर जून में क्रमश: 3.83 प्रतिशत और 4 प्रतिशत थी। जबकि एक साल पहले जुलाई 2020 में यह 6.58 प्रतिशत और 6.53 प्रतिशत थी।

इसी तरह सूचकांकों पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति जुलाई 2021 में क्रमश : 2.66 प्रतिशत और 2.74 प्रतिशत रही, जो जून 2021 में 2.67 प्रतिशत और 2.86 प्रतिशत की तुलना में कम है। वही इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में यह आंकड़ा क्रमश: 7.83 प्रतिशत और 7.89 प्रतिशत था।

अखिल भारतीय सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल जुलाई में पिछले महीने की तुलना में चार और पांच अंक बढ़कर क्रमश: 1,061 और 1,070 अंक रहा।

कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के सामान्य सूचकांक में वृद्धि का कारण खाद्य वस्तुओं की महंगाई है। मुख्य रूप से बकरी का मांस, ताजी मछली, सरसों तेल, दाल, सब्जी और फल की कीमतें बढ़ने से सूचकांक बढ़ा।

कृषि श्रमिकों के मामले में तमिलनाडु 1,249 अंक के साथ सूचकांक में सबसे ऊपर है जबकि हिमाचल प्रदेश 829 अंक के साथ सबसे नीचे।

ग्रामीण श्रमिकों के मामले में 1,235 अंक के साथ तमिलनाडु सूचकांक में सबसे ऊपर जबकि 868 अंक के साथ बिहार सबसे निचले स्थान पर रहा है।

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के मामले में खुदरा मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में सब ज्यादा वृद्धि पंजाब में क्रमश: 13 और 14 अंक की दर्ज की गई। यहां गेहूं का आटा, फल एवं सब्जियों और दूध, प्याज के दाम बढ़ने से सूचकांक बढ़ा। वहीं दूसरी तरफ सीपीआई में सबसे ज्यादा गिरावट तमितनाडु में क्रमश सात और छह अंक की दर्ज की गइ्र। यहां ज्वार, बरकी का मांस, मछली, प्याज, फल एवं सब्जी के दाम में गिरावट दर्ज की गई।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें